Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस को कमजोर सोचनेवालों को सतर्क रहना चाहिएः उपसभापति निधी

 

जनकपुरधाम, २३ अप्रील । नेपाली कांग्रेस के उपसभापति विमलेन्द्र निधी ने चेतावनी दिया है कि अगर कोई कांग्रेस को कमजोर सोच रहा है तो उसको गम्भीर परिणाम भोगना पड़ सकता है । कांग्रेस को कमजोर सोचनेवालों को अपनी मानसिकता त्यागने के लिए आग्रह करते हुए उन्होंने ऐसी चेतावनी दी है ।
नेपाल प्रेस युनियन सर्लाही द्वारा सोमबार बरहथवा में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोतले हुए उपसभापति निधी ने कहा कि वर्तमान सरकार अलोकतान्त्रिक बनती जा रही है । कांग्रेस को पूर्ण लोकतान्त्रिक पार्टी बताते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘लेकिन हम लोग उन लोगों की तरह रेलिंग तोड़फोड़ करते हुए अराजक र उदण्ड चरित्र प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं । ऐसी अराजक चरित्र प्रदर्शन करना हमारी स्वभाव नहीं है ।’ उनका कहना है कि अयही कारण गर कांग्रेस को कमजोर मानी जाती है तो परिणाम गम्भीर हो सकती है ।
नेता निधी ने यह भी कहा कि १४ महीनों से केपी ओली सरकार सञ्चालन कर रहे हैं, इस अवधि में उन्होंने ने कोई भी उल्लेख्य और महत्वपूर्ण कार्य नहीं किया, जो देश और जनता के हित में है । उनका मानना है कि ओली सरकार में भ्रष्टाचार में बढ़ोत्तरी हो गई है, संघीयता विफलता की ओर उन्मुख है, शासन–संयन्त्र प्रधानमन्त्री के मातहत केन्द्रीत होता जा रहा है । उपसभापति निधि ने यह भी कहा कि प्रदेश और स्थानीय सरकार को अनदेखा की जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *