Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फणीन्द्र नेपाल पुलिस हिरासत में

 

२३ अप्रैल, काठमांडू । अपने आपको ग्रेटर नेपाल का अभियन्ता बताने वाला फणीन्द्र नेपाल पुलिस हिरासत में है । काठमांडू प्रहरी परिसर, टेकु के टोली ने आज मंगलवार चाबहिल स्थित उनके घर से ही नेपाल को हिरासत में लिया है ।

परिसर का डीएसपी होविन्द्र बोगटी ने बताया कि नरेशकुमार न्यौपाने ने लिया हुआ ६ लाख रुपैया का चेक बाउन्स होने के विषय में उजुरी देने के बाद नेपाल को हिरासत में लिया गया है ।

यह भी पढें   ‘वॉइस किड्स’ सीजन ५ का खिताब सुवासना खड्का को

बोगटी के अनुसार उजुरी के बाद अदालत से पक्राउ पूर्जी जारी करा कर उन्हें हिरासत में लिया गया है । नेपाल ने दाबे के साथ कहा कि उजुरी देने वाला न्यौपाने हमारा घरमालिक है वह मुझे फंसा रहा है ।

उन्होंने सामाजिक सन्जाल फेसबुक में स्टेटस लिखे हंै, मैंने नरेशकुमार न्यौपाने नामक घरधनी को घरभाडा स्वरुप ६ लाख रुपैया दिया था । चेक के भुक्तानी मिति में ६ लाख रुपैया प्राप्त कर आज चेक लाना भूल गया, कल चेक वापस करेंगे कहकर चेक बाउन्स कराकर मुझे फंसाने का काम हुआ है ।

यह भी पढें   जयनगर में माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के तत्वाधान में दो दिवसीय विशाल कांवड़ सेवा शिविर आयोजित

फणीन्द्र ने यह उल्लेख करते हुये कहा कि मैंने नेपाल बैंक लिमिटेड को ६ लाख का चेक २१ गते अग्रहन ०७५ शुक्रवार भुक्तान करने के लिये दिया था । पैसा लेने के बाद बार बार चेक वापस मांगने पर भी नहीं दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com