Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वैद्य और यादव को चार पार्टियों का “सिंडिकेट” सहमति स्वीकार नहीं ।

 

काठमांडू: नेपाली कांग्रेस और ए-माले जो की अभी सत्तारूढ़ गठबंधन  और मधेशी मोर्चा के साथ वात कर रही है भविष्य मे मोहनवैद्य की माओवादी पार्टी और उपेंद्र यादव के नेतृत्व वाली मधेसी जनअधिकार फोरम नेपाल को भी शामिल करके प्रमुख राजनीतिक ताकतों के बीच सहमति की बात करेगी ।
नेकां के सूत्रों ने बताया है कि वैद्य और यादव दोनो ने नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील कोइराला से मुलाकात की है और उनसे आग्रह किया है कि उन्हें चार पार्टियों की बैठकों में शामिल किया जाय जिससे कि समस्याओं को हल करने मे सहयोग मिलेगी । दोनो नेताओं ने कहा कि चार पार्टियों का यह “सिंडिकेट” राष्ट्रीय आम सहमति ‘के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
मोहन वैद्य ने नए सिरे से संविधान सभा के चुनाव कराने की प्रतिबद्धता पर शंका व्यक्त किया ।
मोहन वैद्य ने कोइराला को बताया कि सत्तारूढ़ एकीकृत माओवादी चुनाव पर अपना पकड़ बनाना चाहता है और इस बहाने सरकार में  पैकेज डील के नाम पर अपना प्रवास को लम्बा करना चाहता है ।
वैद्य ने कहा कि अगर बाबूराम भट्टराई के नेतृत्व वाली सरकार एक कदम पिछे हटकर ताजा चुनाव के लिए रास्ता साफ नही करती तो विपक्षी दलों को संयुक्त रुप से आंदोलन के लिये तैयार होना चहिये । इसविच मधेसी जनअधिकार फोरम नेपाल के नेता उपेन्द्र यादव ने भी वर्तमान सरकार को हटाकर नयां सहमतिय सरकार के लिये अभियान तेज कर दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *