मानासुलु चोटी पर हुये भारी हिमस्खलन मे २५ विदेशी लापता ।
काठमांडू:२३सीतम्बर। गोरखा जिला के मानासुलु चोटी में हुये भारी हिमस्खलन मे २५ विदेशी साथ राष्ट्रीय पर्वतारोहियों को भी लापता होने की खबर है। नेपाल पर्वतारोही एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आंग जरिंग शेरपा के अनुसार इनमें से नौ का शव पाया गया है ।
हिमस्खलन आज सबेरे ९ बजे ७,000 मीटरकीऊचाइ पर हुआ ।इस शिखर की कुल ऊचाई 8156 मीटर है।सिम्रीक और फीसटेल एयरके चार हेलीकाप्टरों के साथ १२ बचाव दल को पीड़ितों के बचाव के लिए साइट पर भेजा गया है ॥पर्यटन मंत्रालय के तहत पर्यटन उद्योग प्रभाग के कार्यकारी प्रमुख के अनुसार लापता पर्वतारोहियों जर्मन, इटली और फ्रांसीसी नागरिक के साथ एक शेरपा गाइड भी है ।

