बालुवाटार प्रकरण : आराेपी विदेश की ओर
काठमाडौं – १ मई
व्यक्ति के नाम में किए गए बालुवाटारस्थित १४३ रोपनी जग्गा सरकार द्वारा रोक्का रखकर छानबीन शुरु हाेने के ५० दिन हाे चुके हैं । पर, जग्गा प्रकरण में संलग्न एक भी व्यक्ति काे अब तक हिरासत में नही लिया जा सका है। प्रहरी अनुसन्धान कर रहा है, पर मुख्य सूत्रधाराें पर निगरानी भी नही रख पा रहा है । वाे सब विदेश जा चुके हैं।
विवाद उजागर हाेने के बाद कुमारी बैंक के सञ्चालक से शोभाकान्त ढकाल राजीनामा दे चुके है् । ढकाल और रामकुमार सुवेदी भारत की ओर जा चुके हैं और वहीं से शक्तिकेन्द्र के संवाद में रहने की बात स्रेात बता रहा है । इस प्रकरण में आबद्ध डिल्लीबजार मालपोत कार्यालय के तत्कालीन कर्मचारी भी भाग चुके हैं ।
नया पत्रिका से

