Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलात्कारी को फंसी मांग करते हुए धनुषा में प्रदर्शन

 

काठमांडू, ४ मई । बलात्कारी को फांसी मांग करते हुए धनुषा जिला स्थित महेन्द्रनगर में शुक्रबार दिनभर प्रदर्शन हुआ है । प्रदर्शन मे उतर आनेवाले युवाओं ने ढल्केबर–जनकपुर राजमार्ग स्थित क्षीरेश्वरनाथ नगरपालिका–५ महेन्द्रनगर सडखण्ड बन्द भी किया है । वैशाख १५ गते स्थानीय एक १४ वर्षीया किशोरी के ऊपर बलात्कार हुई थी, उसी घटना को लेकर स्थानीयबासियों ने बलात्कारी को फांसी मांग करते हुए प्रदर्शन किया है ।
बलात्कार में सलग्न ३३ वर्षीय राजकुमार साह को पुलिस ने निन्त्रण में लिया है । साह ने घर में अकेले रही युवती को उनके में ही घर में जाकर बलात्कार किया था । पीडित किशोरी की अवस्था गम्भीर, थप उपचार के लिए उनको काठमांडू लाया गया है । उपचार में संलग्न डा. संजीव गोइत ने कहा है कि पीडित किशोरी बार–बार बेहोस हो जाती है । उनके अनुसार बलात्कार के कारण वह मानसिक रुप में गम्भीर डीप्रेशन में चली गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *