युवती के लिए युवाओं के बीच ‘ग्याङफाइट’, एक युवा की मौत
काठमांडू, ४ मई । एक युवती के लिए दो युवा समूह के बीच ‘ग्याङफाइट’ होने के कारण एक युवक की मौत हो गई है । घटना शुक्रबार शाम की है । पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना अनुसार शाम ७ बजे ललितपुर महानगरपालिका–३ पुल्चोक स्थित समेरु अस्पताल के नजदकी १२–१४ की संख्या में रहे दो युवा समूह के बीच ‘ग्याङफाइट’ हुई थी । उक्त ‘ग्याङफाइट’ में २० वर्षीय अन्सल शाक्य की मौत हो गई है ।
शाक्य के ऊपर कुछ युवाओं ने धारिला हथियार प्रहार किया है । उनकी शर और चेष्ट में चोट लगी थी, गम्भीर घायल शाक्य को सुमेरु अस्पताल पहँुचाया गया था । लेकिन अस्पताल पहुँचाते ही शाम ७ बजे वह मृत घोषित हो गए थे । घटना में संलग्न कृष्ण तामाङ सहित ६ युवाओं को नियन्त्रण में लेकर थप अनुसंधान शुरु किया है । पुलिस की प्रारम्भीक अनुसंधान से पता चला है कि उन लोगों के बीच युवती संंबंधी विषयों को लेकर ‘ग्याङफाइट’ हुई थी ।

