उच्च अदालत का कर्मचारी घुस सहित हिरासत में
५ मई, काठमांडू । अदालत में विचाराधीन मुद्दा में सहजीकरण कर देने के लिये उच्च अदालत के कर्मचारी को घुस लेते हुये क्रम में अख्तियार ने नियन्त्रण में लिया है । उच्च अदालत का कर्मचारी तुलसीपुर का टाइपिस्ट को अख्तियार ने घुस लेते हुये अवस्था में नियन्त्रण में लिया है ।
अख्तियार का प्रवक्ता प्रदीप कुमार कोइराला ने जानकारी दिया कि घुस के नाम पर तीन लाख रुपैया लेते हुये क्रम में नायव सुब्बा कृष्ण कुमार पाठक को रंगेहात पकडा गया ।
प्रवक्ता कोइराला ने बताया कि अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग का बुटवल, सम्पर्क कार्यालय नेपालगञ्ज की टोली ने घुस लेते हुये अवस्था में श्री लयर्स च्याम्बर से पाठक को नियन्त्रण में लेकर अनुसन्धान को आगे बढाया है ।

