सरकार से महतो ने प्रश्न किया कि नीति तथा कार्यक्रम भांग खाकर बनाया गया है ?

५ मई, काठमांडू । राष्ट्रिय जनता पार्टी (राजपा) के नेता राजेन्द्र महतो ने सरकार से प्रश्न किया कि क्या नीति तथा कार्यक्रम भाङ खाकर लिखा गया है ? उन्होंने दाबे के साथ कहा– सरकार ने झूठ बोली है कि संविधान की सर्वस्वीकार्यता और स्वामित्व में विमती नहीं है ।
सरकार की नीति तथा कार्यक्रम के सातों बुँदा में उल्लेख किया गया है कि संविधान कार्यान्वयन में सम्पूर्ण राष्ट को एक जुट बनाने में सफल रहा और संविधान की सर्वस्वीकार्यता तथा स्वामित्व में कोई विमती नहीं है । नीति तथा कार्यक्रम के ऊपर चार्चा में भाग लेते हुये संसद में राजपा का नेता राजेन्द्र महतो ने प्रश्न किया ‘इस संविधान में विमति नहीं है क्या ? कब से विमति नहीं है ?’
महतो ने कहा, संविधान में किसीकी विमति नहीं है कहना सफेद झूठ है । यह झूठ जनता के अधिकार के साथ दिन दहाडे डकैती करना हुआ । जनता को गुमराह करना हुआ ।

