Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेता सापकोटा की चिन्ताः देश को प्यार करनेवाले यहां कोई है ?

 

काठमांडू, ५ मई । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के नेता अग्निप्रसाद सापकोटा ने कहा है कि हरजगह भ्रष्टाचार व्याप्त है । उनका मानना है कि चोरों ओर व्याप्त भ्रष्टाचार को देखने से लगता है कि देश को प्यार करनेवाला यहां कोई भी नहीं है । सरकार की नीति तथा कार्यक्रम संबंधी विचार–विमर्श में सहभागी होते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । उन्होंने कहा– ‘प्रश्न भ्रष्टाचार कहां है का नहीं है, कहां नहीं है ? यह मूल प्रश्न है ।’
उनका मानना है कि बालुवाटार, खुलामञ्च से लेकर जनकपुर, पोखरा हरजगह भ्रष्टाचार व्याप्त है, जिसका हजारों उदाहरण दे सकते हैं । ह्यात होटल संबंधी प्रसंग में चर्चा करते हुए नेता सापकोटा ने कहा– ‘उक्त विषय अध्ययन करते वक्त एक भयानक तस्वीर सामने आया । जिससे मेरे मन में एक प्रश्न आया– इस देश को प्यार करनेवाला यहां कोई है ?
उनका मानना है कि देशभर कर्पोरेट शैली में जमीन हथियाने का काम हो रहा है, यहां के सरकार, प्रशासन और अदालत को अपनी प्रभाव में लेकर हमारी सार्वभौमसत्ता के ऊपर भी आक्रमण किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि एनसेल की कर छली प्रकरण सामान्य नहीं है, गम्भीर अपराध है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *