फिर शादी कर रहे हैं– प्रचण्ड !
५ मई, काठमांडू । नेकपा का अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड फिर से विवाह कर रहे हैं । प्रचण्ड निकट स्रोत के अनुसार वैशाख २६ गते प्रचण्ड और सीता के ५०वीं शादी की साल गीरह है । इसी साल गीरह के अवसर पर वह पुनः सीता के साथ शादी करेंगे ।
उस दिन औपचारिक रुप में प्रचण्ड सीता के मांग में सिन्दुर भरने का कार्यक्रम तय हुआ है । प्रचण्ड और सीता का विवाह बीच २०२६ साल वैशाख २६ गते हुआ था । प्रचण्ड निकट स्रोत के अनुसार पुत्र प्रकाश के निधन के बाद सीता के स्वस्थ्य स्थिति ठीक नहीं है । इस कार्यक्रम के द्वारा उनके स्वास्थ्य स्थिति में सकारत्मक प्रभाव की अपेक्षा है ।

