Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में ‘मुगल-ए-आजम’:हिना के इश्क में कैद बिलावल

हिना के इश्क में कैद बिलावल
 

webduniya:भारत में 60 के दशक में एक फिल्म बनी थी, जिसका नाम है ‘मुगल-ए-आजम’। पाकिस्तान में असल जिंदगी में इसके किरदार नजर आ रहे हैं। यहां शहंशाह की भूमिका में हैं राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, जबकि सलीम हैं इनके शहजादे बिलावल।…और अनारकली हैं वहां की खूबसूरत विदेशमंत्री।

दरअसल, जरदारी और मरहूम प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो जरदारी दो बच्चों की मां के इश्क में कैद हो गए हैं। यह खूबसूरत महिला और कोई नई पाक की बेहद खूबसूरत विदेशमंत्री हिना रब्बानी खार हैं, जिनकी सुंदरता के चर्चे सरहद पार भी होते हैं। याद कीजिए उनका भारत दौरा, जब मीडिया के कैमरे उनके चेहरे से हटने का नाम ही नहीं ले रहे थे।

हिना के इश्क में कैद बिलावल
हिना के इश्क में कैद बिलावल

बिलावल न सिर्फ पाकिस्तान की पहली महिला विदेशमंत्री हिना की खूबसूरती पर इस कदर लट्‍टू हो गए हैं कि उनसे निकाह करने के बारे में सोच रहे हैं। बताया जा रहा है कि हिना भी इसके लिए तैयार हैं। हालांकि जरदारी को अपने बेटे की यह हरकत कतई मंजूर नहीं है और वे खासे नाराज बताए जा रहे हैं।

यह भी पढें   ‘हनुमान अंश’ सनातन चेतना के पुनर्जागरण का संकेत है !

उनका मानना है कि इससे बिलावल के राजनीतिक करियर और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के भविष्य पर बुरा असर पड़ेगा। आशिकों ने कब तख्त और ताज की चिंता की है, जो अब जूनियर जरदारी करेंगे।

निकाह कर स्विट्‍जरलैंड में बस जाएंगे बिलावल : पाक राष्ट्रपति भवन और राजनीतिक हलको में चर्चा है कि जरदारी हिना और बिलावल के निकाह के कतई पक्ष में नहीं है, जबकि 21 सितंबर 1988 को जन्मे बिलावल ने उनसे उम्र में 11 साल बड़ी हिना से निकाह करने की ठान ली है। बिलावल ने पिता से विद्रोह का संकेत दे दिया है। उन्होंने हिना के साथ निकाह करके स्विट्जरलैंड में रहने का मन भी बना लिया है।

बताया जा रहा है कि 19 नवंबर 1977 को जन्मीं हिना ने भी बिलावल के इश्क में अपनी शादीशुदा जिंदगी को खत्म करने का मन बना लिया है। यह भी माना जा रहा है कि तलाक के बाद हिना अपनी दो बेटियों को अपने अरबपति कारोबारी पति फिरोज गुलजार के पास छोड़ सकती हैं।

यह भी पढें   ‘हनुमान अंश’ सनातन चेतना के पुनर्जागरण का संकेत है !

उधर बिलावल ने जरदारी को स्पष्ट कर दिया है कि हिना के लिए वो पार्टी प्रेसीडेंट की कुर्सी छोड़ सकते हैं। गौरतबल है कि स्विट्जरलैंड में पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की अरबों डॉलर की छिपी सं‍पत्ति भी है, जिसके वारिस बिलावल है

ऐसे पकड़े गए आशिक और माशूक : राष्ट्रपति जरदारी को अपने बेटे बिलावल और हिना के बीच चल रहे अफेयर की जरा भी भनक नहीं थी, लेकिन एक दिन दोनों को उन्होंने राष्ट्रपति भवन में अकेले में मिलते हुए देख लिया।

इसके बाद जरदारी ने दोनों के कॉल्स के रिकॉर्ड निकलवाए तो सारी तस्वीर काच की तरह साफ हो गई। हिना ने बिलावल के बर्थ डे पर हाथों से लिखा एक मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था कि हमारे रिश्ते की नींव अनंत है और जल्द ही हम एक हो जाएंगे।

और मीडिया में भी छप गई खबर : बांग्लादेश की राजधानी ढाका से प्रकाशित होने वाले साप्ताहिक टेबलॉयड न्यूजपेपर वीकली ने वेस्टर्न सीक्रेट एजेंसी के हवाले से इस खबर को छापा। इस अखबार अनुसार बिलावल खुद से उम्र में काफी बड़ी हिना के साथ निकाह करने की जिद कर रहे हैं।

यह भी पढें   ‘हनुमान अंश’ सनातन चेतना के पुनर्जागरण का संकेत है !

हिना का शौहर भी सकते में : जहां हिना रब्बानी और बिलावल के इश्क के परवान चढ़ने के चर्चे आम हैं, वहीं हिना के अरबपति शौहर फिरोज गुलजार भी इस पूरे मामले से सदमे में हैं। उन्होंने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए दो संदिग्ध नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाने के लिए अर्जी दाखिल की है। इस प्रेम कहानी के चलते उन्हें अपने बच्चों की चिंता सताने लगी है।

क्या यह हाई प्रोफाइल प्रेम कहानी अपने अंजाम तक पहुंच पाएगी? यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा या फिर इसका हश्र भी मुगल-ए-आजम की तरह ही होगा। …लेकिन फिलहाल इतना तो तय है कि इस घटना ने पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल ला दिया है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com