Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपेन्द्र यादव अन्तर्वार्ता प्रकरण : एभिन्यूज से काउन्सिल ने माँगा स्पष्टीकरण

 

काठमाडौं-१४ मई

प्रेस काउन्सिल नेपाल ने समाजवादी पार्टी नेपाल के अध्यक्ष एवं उपप्रधान तथा स्वास्थ्यमन्त्री उपेन्द्र यादव के साथ लिए गए अन्तर्वार्ता के क्रम में प्रयोग की गई भाषाशैली और शब्द चयन के विषय पर एभिन्युज टेलिभिजन से स्पष्टीकरण माँगा है ।

उपप्रधानमन्त्री यादव के साथ रविवार लिए गए अन्तर्वार्ता के क्रम मे‌ अन्तर्वार्ताकार पत्रकार ने आचारसंहिता का ख्याल  और शिष्टता पर ध्यान नहीं दिए जाने के विषय काे लेकर उक्त टेलिभिजन के साथ स्पष्टीकरण माँगा है । एभिन्युज टेलिभिजन काे तीन दिन के भीतर जवाब देने का निर्देशन देने की जानकारी काउन्सिल के सहप्रशासकीय अधिकृत दीपक खनाल ने दी है ।

यह भी पढें   भारत-नेपाल ऊर्जा सहयोग: संयुक्त निर्देशक समिति और कार्यदल की 13वीं बैठक पोखरा में संपन्न

समाजवादी पार्टी नेपाल ने सञ्चारमाध्यम में अन्तर्वार्ता के क्रम में पार्टी अध्यक्ष एवं उपप्रधानमन्त्री उपेन्द्र यादव के साथ किए गए व्यवहार के लिए उत्तेजित नही हाेने के लिए अपने कार्यकर्ताओं काे निर्देशन दिया है ।

अन्तर्वार्ता के क्रम में अध्यक्ष यादव का मानमर्दन एवं अपमानित करने और पत्रकार आचारसंहिता विपरीत  प्रश्न पूछने और सञ्चारकर्मी के अभद्र एवं पूर्वाग्रही प्रस्तुति के प्रति गम्भीर ध्यानाकर्षण जताते हुए पार्टी के उपमहासचिव प्रकाश अधिकारी द्वारा  विज्ञप्ति जारी की गई है ।

यह भी पढें   गणेश नेपाली के परिवार जनों ने की शिकायत दर्ज

विज्ञप्ति में मिडिया जगत तथा प्रेस स्वतन्त्रता के पक्ष में वकालत करते आए अध्यक्ष यादव सहित समाजवादी पार्टी, नेपाल के प्रेस स्वतन्त्रता और मर्यादा का हमेशा  सम्मान करने की बात का भी उल्लेख है ।   पार्टी द्वारा पत्रकारिता के आचरण विपरीत के इस तरह की  प्रवृत्ति काे निरुत्साहित करने और पत्रकारिता जगत काे सम्मानित एवं मर्यादित बनाने के लिए सञ्चार गृह, सञ्चारकर्मी और प्रेस काउन्सि  निकाय के साथ अपील की हे ।

यह भी पढें   जानकी मंदिर परिसर में अवस्थित विवाह मंडप में तालाबंदी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *