Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चेन्नई के ओपनर शेन वॉटसन ने दिखा दिया कि वो आसानी से हार मानने वाले नहीं हैं

 

आईपीएल-12 के फाइनल का रोमांच अभी-भी जहन से उतरा नहीं है. पूरे 40 ओवर तक कभी चेन्नई की ओर तो कभी मुंबई की ओर मैच झुकता रहा. आखिरकार मैच की आखिरी गेंद पर मैच पूरी तरह मुंबई की झोली में गिर गया और उसके साथ ही मुंबई ने चौथी बार खिताब जीत लिया.

चेन्नई को भले ही आखिर में हार मिली हो, लेकिन चेन्नई के ओपनर शेन वॉटसन ने दिखा दिया कि वो आसानी से हार मानने वालों में से नहीं हैं.

चेन्नई को भले ही आखिर में हार मिली हो, लेकिन चेन्नई के ओपनर शेन वॉटसन ने दिखा दिया कि वो आसानी से हार मानने वालों में से नहीं हैं.

यह भी पढें   फीफा विश्वकप –कोलंबिया को पराजित कर स्विटरलैंड क्वाटर फाइनल में

चोट के बावजूद टिके रहे

दरअसल, लक्ष्य का पीछा कर रही चेन्नई की टीम बीच में लड़खड़ा गई थी, लेकिन शेन वॉटसन एक छोर पर टिके रहे. पारी के दौरान रन लेते हुए डाइव करने के कारण वॉटसन के बाएं घुटने में चोट लग गई. इसके बावजूद वॉटसन बिना किसी को बताए लगातार बल्लेबाजी करते रहे.

मैच के दौरान शेन वॉटसनये खुलासा चेन्नई सुपर किंग्स में वॉटसन के साथी हरभजन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए किया. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में हरभजन ने वॉटसन की एक फोटो पोस्ट की. इसमें वॉटसन के बाएं पैर में घुटने से ऊपर के हिस्सा खून से लाल हुआ पड़ा था.

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन और एडीबी के अध्यक्ष मासातो कान्डा बीच मुलाकात

हरभजन ने अपनी पोस्ट में फोटो के साथ लिखा-

“क्या आपको उनके घुटने में खून दिख रहा है…उन्हें मैच के बाद घुटने पर 6 टांके लगे…डाइव करते समय चोटिल हो गए लेकिन बिना किसी को बताए बैटिंग करते रहे…ये हमारे शेन वॉटसन है, जिन्होंने हमें लगभग मैच जिता ही दिया था.”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *