Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

२ करोड़ मांगते हुए प्रदेश नं. २ के सांसदों ने किया संसद् अवरोध !

 

जनकपुर, १६ मई । अपने निर्वाचन क्षेत्र विकास के नाम मे २ करोड मांगते हुए प्रदेश नं. २ के सांसदों ने संसद् अवरुद्ध किया है । बुधबार बैठक शुरु होने से सहमति की गई थी कि हर सांसद् १ करोड दी जाएगी । उसके बाद शुरु बैठक में कुछ सांसदों ने न्यूनतम २ करोड मांग करते हुए संसद् बैठक ही कुछ देर के लिए अवरोध किया ।
बैठक में बोलते हुए नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के प्रदेश सांसद् सुन्दरबहादुर विश्वकर्मा ने कहा कि आज तक १० प्रतिशत बजट भी खर्च नहीं हो पा रहा है, ऐसी अवस्था में हर सांसद् २ करोड मिलनी चाहिए, जो अपने चुनाव क्षेत्र में खर्च किया जा सके । उनका कहना है कि अपने चुनाव क्षेत्र के लिए बजट मांगना और संघर्ष करना सांसदों की अधिकार है ।
स्मरणीय है, इधर संघीय संसद् के सांसद भी हर सांसद् १० करोड मांग रह हैं । लेकिन जानकारों का मानना हे कि सांसदों के नाम में वितरित ऐसी रकम की दुरुपयोग होने की सम्भावना अधिक है । कहा जाता है कि ऐसी रकम विकास के लिए नहीं, चुनाव में सहयोग करनेवाले कार्यकर्ता के लिए वितरण किया जाता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *