Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एभिन्युज तोडफोड में झूठा मुद्धा लगाने का समाजवादी पार्टी का आराेप

 

वीरगन्ज : १६ मई

एभिन्युज खबर टेलिभिजन के वीरगञ्जस्थित ब्युरो कार्यालय में हुए  तोडफोड में संलग्नता के  आरोप में समाजवादी पार्टी नेपाल के नेता कार्यकर्ता के उपर झूठा मुद्धा लगाने  का दावा पार्टीनिकट संगठन ने किया है।

पार्टी निकट समाजवादी विद्यार्थी फोरम और समाजवादी युवा फोरम मुद्दा वापस लेने की माँग करते हुए सरकार काे ज्ञापनपत्र दिया है । प्रमुख जिला अधिकारी नारायण भटराई  काे गृह मन्त्रालय में ज्ञापनपत्र दिया गया।

यह भी पढें   नेपाल की बाढ़ प्रलय ने झकझोरा जोगबनी का दिल, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

एभिन्युज के वीरगन्ज कार्यालय में गत सोमबार हुए तोडफोड में संलग्नता का आराेप लगाते हुए  एभिन्युज चैनल पर्सा के संवाददाता हरिशंकर शर्मा ने बुधबार वीरगन्ज महानगरपालिका वडा नम्बर १३ के  वडाध्यक्ष तुफान अन्सारी, पार्टी के कार्यकर्ता निखिल वर्णवाल, गौरव बर्मा, नूर आलम और विशालकुमार विरुद्ध जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा में  शिकायत दर्ज कराई है।

एभिन्युज के एक कार्यक्रम में प्रश्नकर्ता पत्रकार पर अमर्यादित और अपमानजनक व्यवहार  का आराेप लगाते हुए उपप्रधान तथा स्वास्थ्यमन्त्री उपेन्द्र यादव कार्यक्रम  बीच में छाेडकर बाहर निकल गए थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com