Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत सीमा में गाेलीबारी तीन  प्रहरी घायल

 

रुपन्देही, २  जेठ ।

रुपन्देही के नेपाल-भारत सीमा नाका शंकरपुर में गुरुबार शाम गोली चली है । भारत से हथियार लेकर नेपाल प्रवेश करते हुए भारत महाराजगंज जिला फरेन्दा के झिनक धोबी काे प्रहरी द्वारा हिरासत में लेने के क्रम में गाेली चली है ।

धोबी काे पकडने के क्रम में आक्रमण हाेने के बाद प्रहरी ने गोली चलाई है ।

सादा पोशाक में ड्यूटी पर रहे प्रहरी के उपर आक्रमण हाेने के बाद आत्मरक्षा के लिए गोली चलाने की जानकारी रुपन्देही के प्रहरी प्रवक्ता डीएसपी धर्मराज भण्डारी ने दी ।

यह भी पढें   अभिमान नहीं, विनम्रता ही मनुष्य की सच्ची पहचान है : बिमल सरार्फ

आक्रमण में  तीन  प्रहरी घायल हुए हैं । घायल हाेने में तेजबहादुुर कुँवर, प्रेमबहादुुर आले और विक्रम मल्ल हाेने की जानकारी प्रहरी कार्यालय रुपन्देही के प्रवक्ता भण्डारी ने दी है

प्रहरी ने धोबी के पास से एक अटोमेटिक पिस्तोल बरामद  किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com