लागू औषध के साथ जापनिज नागरिक गिरफ्तार
काठमांडू, १७ मई । नेपाल पुलिस ने लागू औषध के साथ एक जापनिज नागरिक को काठमांडू से गिरफ्तार किया है । नेपाल पुलिस त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल सुरक्षा कार्यालय से परिचालित टोली ने विमानस्थल से ही ५६ वर्षीय मिको ताकेनाका को गिरफ्तार किया है ।
मिको काठमांडू–हङकङ होते हुए जापान जा रहे थे । पुलिस ने कहा है कि चांजपडताल के क्रम में उनके साथ ९० ग्राम चरेश मिला है । थप अनुसंधान के लिए मिको को लागू औषध नियन्त्रण व्युरो में भेज दिया गया है ।

