Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कंचनजंघा आराेहण के क्रम में दाे भारतीय पर्वताराेही की माैत

 

 

विश्व का तीसरी उँची हिमाल की चाेटी कञ्चनजङ्घा आरोहण के क्रम में दाे भारतीय पर्वताराेहियाें की माैत हाे गई है । पीक प्रमोशन से आरोहण के लिए गए भारत के कुन्तल करार ओर विप्लव वैद्य की मृत्यु  हाेने की जानकारी पर्यटन विभाग के दिनेश बर्जाचार्य ने दी है। उनके अनुसार  एक पर्वताराेही सम्पर्कविहीन है।

आठ हजार ५८६ मीटर उँचे कञ्चनजङ्घा के शिखर पर बुधबार १० नेपाली केसाथ ३६ लाेग पहुँचे थे । चाेटि पर पहुँचने के बाद लाैटने के क्रम में वैद् की थकान के कारण चौथे शिविर से उपर के क्षेत्र में गिरने से उनकी माैत हाे गई है ।

यह भी पढें   गोस्वामी तुलसीदास की 496 वीं जयंती जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया जाएगा

आरोहण दल के सदस्य के अनुसार  आठ हजार उँचाई में पहुँचने के बाद करार काे लेक लगा था । शेर्पा के उद्धार का प्रयास करने के क्रम में उनकी मृत्यु हाे गई ।

इसी बीच बुधबार रात ८ बजे  शिखर पर पहुँचने की जानकारी देने के बाद एक  पर्वतारोही रोडियो फ्रान्सो भिरानो  सम्पर्कविहीन है।  सम्पर्कविहीन पर्वतारोही की खोज हाे रही है तथा शव नीचे लाने का प्रयास किया जा रहा है ।

यह भी पढें   उप सभामुख रुबी ठाकुर ने की किशोर श्रेष्ठ के विरुद्ध शिकायत दर्ज

कञ्चनजङ्घा विश्व का अति जोखिमपूर्ण हिमाल में से एक है । सीधी उँचाई के कारण इसके शिखर तक पहुँचना अत्यन्त ही कठिन है ।  माैसम में जरा भी अन्तर हाेने से कठिनाई बढ जाती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com