जैविक विविधता दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण

२१ मई, काठमांडू– अन्तर्राष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस आज (बुधबार) नेपाल में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर के मनाया गया है । इस
दिवस के अवसर पर वन तथा वातावरण मन्त्रालय ने काठमांडू के पेप्सीकोला स्थित मनोहरा नदी के किनारे वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया ।
वन तथा वातावरणमन्त्री शक्तिबहादुर बस्नेत ने चाँप का पौधा रोपकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किये । उसके बाद मन्त्रालय का सचिव विश्वनाथ ओली, विभिन्न महाशाखा का प्रमुख, संरक्षणविद तथा स्थानीय ने भी वृक्षरोपण किया ।
कार्यक्रम में मन्त्री बस्नेत ने कहा कि मानव जीवन के अस्तित्व के लिये जैविक विविधता अत्यन्त महत्व है इसलिये को सरकार, सरोकार वाला और आम नागरिकों को इसके संरक्षण के लिये सदैव तत्पर्य रहना चाहिये ।

