नापी कार्यालय का सर्वेक्षक सहित दो जना घूस सहित अख्तियार के नियन्त्रण में
२४ मई, काठमांडू–
नापी कार्यालय साँखु, काठमांडू का नापी सर्वेक्षक श्याम कृष्ण न्यौपाने और लेखापढी व्यवसायी विष्णु केसी घूस सहित नियन्त्रण में लिये गये हैं ।
जमीन हालसाविक कर देने के प्रयोजन के लिये सेवाग्राही से दो लाख घुस मांगने के आधार में अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान के टोली ने उनलोगों को एक लाख ५० हजार घुस के साथ नियन्त्रण में लिया है ।
अख्तियार प्रवक्ता प्रदीप कुमार कोइराला ने आज शुक्रवार यह जानकारी दिया कि कल गुरुवार को उक्त घुस रकम सहित कार्यालय परिसर से दोनों को नियन्त्रण में लिया गया है ।

