Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

World Cup 2019: सभी कप्तानों ने बताया कौन है उनका फेवरेट, विराट ने चुना इस दिग्गज को

 

भारतीय कप्तान विराट कोहली को अगर विश्व कप टीम में से किसी खिलाड़ी को चुनने का मौका मिलेगा तो वह दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस को चुनेंगे।

विश्व कप में हिस्सा ले रही सभी 10 टीमों के कप्तानों को दूसरी टीम से किसी अन्य खिलाड़ी को चुनने को कहा गया तो उन्होंने कई रोचक जवाब दिए। कोहली ने कहा कि किसी को चुनना काफी मुश्किल होगा। हमें लगता है कि हमारी टीम काफी मजबूत है, लेकिन अगर हमें मौजूदा खिलाडि़यों में से चुनना है तो अब एबी (डिविलियर्स) संन्यास ले चुके हैं, मैं फाफ (डुप्लेसिस) को चुनूंगा। बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने अपनी टीम में कोहली को चुना। कोहली की ओर इशारा करते हुए मुर्तजा ने कहा कि मैं इस व्यक्ति को चुनूंगा।

यह भी पढें   राष्ट्रीय खेलकूद परिषद ने छुम्बी लामा को वापस बुलाया

डुप्लेसिस का मानना है कि गेंदबाज टूर्नामेंट में अहम भूमिका निभाएंगे, इसलिए उन्होंने भारत के जसप्रीत बुमराह को चुना। डुप्लेसिस ने कहा कि मैं कुछ खिलाडि़यों को चुनूंगा, मुख्य रूप से गेंदबाज। बुमराह अभी काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। इसके अलावा स्पिनर राशिद खान और ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस हैं। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन भी डुप्लेसिस से सहमत दिखे। उन्होंने कहा कि गेंदबाज बड़ी भूमिका निभाएंगे और मैं अपनी टीम में राशिद को रखना पसंद करूंगा। इंग्लैंड के इयोन मोर्गन ने कहा कि वह अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं करेंगे लेकिन ऑस्ट्रेलिया की कोचिंग टीम में शामिल रिकी पोंटिंग को अपने साथ जोड़ना चाहेंगे। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने जोस बटलर, जबकि ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा को चुना। श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने बेन स्टोक्स को चुना।

यह भी पढें   राष्ट्रीय खेलकूद परिषद ने छुम्बी लामा को वापस बुलाया

आपको बता दें कि 30 मई से शुरू हो रहे इस विश्व कप में 48 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार राउंड रॉबिन फॉर्मूला पर लीग मैचों का आयोजन किया जाएगा। इसमें से टॉप फोर टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *