Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्री नरेन्द्र भाई मोदीजी को ज्येष्ठ नागरिक महोत्तरी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ

 

अजयकुमार झा, जलेश्वर 25 मई ।भारतीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को कोटि कोटि  शुभकामनाएँ तथा बधाईयाँ!
समादरणीय, सम्माननीय भारत के प्रधान मंत्री महान मनीषी, कर्मयोगी,विश्व-राजनेता श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी को दीर्घायु, सुस्वास्थ्य,विश्व-मानवता का अनंत प्रेम, सगर शिखरीय राजनीतिक सफलता की कोटि-कोटि हार्दिक सुभकामनाएँ और बधाइयाँ!
भारतीय गणतंत्र को सम्माननीय प्रधान मंत्री की भूमिका में नरेन्द्र भाई मोदी जी ने राजनीति के कंटकाकीर्ण महामार्ग से चलकर अपने देश, अपनी मातृभूमि भारत और अंतर्राष्ट्रीय राजनीति तथा राजनेताओं के बीच अपने सच्चरित्रता, सूझबूझ और क्षमता से सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर लिया है। ई. 2019 भारतीय लोकतंत्र के निष्पन्न चुनाव परिणाम सम्पूर्णतामें इसका जीता-जागता, सभी शंकाओं से मुक्त महत्तम प्रमाण है। इस निर्वाचन, जनमत, लोकमत में मोदी जी को भारतीय लोकतंत्र का महानायक के रुपमे स्थापित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के विश्वनायक के रूप में प्रतिष्ठित कर दिखाया है। मोदी जी के ऊपर वर्षाई जा रही फूलों की एक एक पंखुड़ियाँ भारतीय लोकतंत्र की जातिवाद,परिवारवाद,हिंशा और राजनीतिक लोभ लालच से ऊपर उठी राष्ट्रप्रेमी जनता और उसी तरह नेपाल के हमारे सम्पूर्ण मधेश और नेपाल हितैषी नागरिकों के साथ अन्य देशों के मानवता प्रेमियों के अंतर्हृदय के आशीर्वाद तथा अभिलाषाएँ हैं। यह हमारे मनका मानना है। आगे मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में एक सच्चा और आदर्श लोकतंत्र तथा आदर्श अहिंसक,सृजनशील मानवता अपनी पूरी उर्जा और आभा के साथ उतरकर हमें कृतार्थ करनेवाली है। यह हमारा दृढ विश्वास है।
हमारी समझ में गत पाँच वर्षों के प्रधान मंतृत्व काल में सम्माननीय मोदी जी ने आम भारतीय हृदय को,बुद्धिजीवी और बुजुर्गों को हार्दिक सम्मान देकर अमित आशीर्वाद प्राप्त कर लिए हैं, जो भारतीय राजनीतिक इतिहास का नवीनतम स्वर्णलेख और प्रकाश-स्तम्भ बन गया है।
माँ जानकी,भगवान बुद्ध की जन्मभूमि के साथ पशुपतिनाथ के इस देश को बार बार श्रद्धा और स्नेह देकर अपार अपनत्व प्राप्त करनेवाले सम्माननीय भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी को समान सोच और सनातन संस्कार,संस्कृतिवालों के साथ हम ज्येष्ठ नागरिक जीला संघ महोत्तरी के लोग हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाईयाँ अर्पित करते हैं।
महेश्वर राय
अध्यक्ष:- जे.ना.जी.सं.महोत्तरी (नेपाल)

यह भी पढें   वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन से गूंँजा रक्सौल, लोगों में भरा राष्ट्रभक्ति का जोश और जज्बा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com