कराेडाें भारतीय नकली रुपया के साथ त्रिभुवनविमान स्थल से छ लाेग हिरासत में
२४ मई
नेपाल प्रहरी ने करोडौँ नकली भारतीय रुपया के साथ त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रिय विमानस्थल से यूनुसमिया अन्सारी सहित छ लाेगाें काे हिरासत में लिया है ।
पाकिस्तान से कतार हाेते हुए नेपाल लाए गए नकली भारतीय रुपया लेकर जाने के क्रम में उन्हें आज सुबह ९ः३० बजे विमानस्थल से पकडा गया है । यह जानकारी प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी नायब महानिरीक्षक विश्वराज पोखरेल ने दी है । अन्सारी इससे पहले भी विभिन्न घटना में संलग्न व्यक्ति है । बडे परिमाण में नकली रुपया पाया गया है इस घटना के बारे में अनुसन्धान हाेने की बात प्रहरी ने कही।
अन्सारी के साथ दाे अन्य दाे नेपाली और तीन पाकिस्तानी भी पकडे गए हैं त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रिय विमानस्थल सुरक्षा कार्यालय के प्रहरी नायब उपरीक्षक नारायण रञ्जितकार ने यह जानकारी दी । “एक सुटकेस के रकम की गिनती तीन करोड ५० लाख नकली भारतीय रुपया है दाे सूटकेस का रकम अभी गिनना बाकी है ।
पकडे जाने वाले में अन्सारीसहित सोपल खान और सुजन रानाभाट तथा पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद अख्तर, नासिर उद्दिन और नाजीया अनुवर हैं । पाकिस्तानी कतार एयरवेज से पैसा ला रहे थे और अन्सारी सहित तीन पैसा लेने के लिए विमानस्थल पहुँचे थे ।

