Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फल से भरी भारतीय ट्रक त्रिशूली नदी में गिरी,चालक खलासी घायल

 

चितवन हिमालिनी संवादाता रुपन्देही जिला सटे भारत सोनोैली बार्डर से राजधानी काठमांडू जा रही फ्रूट से भरी एक भारतीय ट्रक अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में गिरने से चालक और खलासी धायल हो गये। शुक्रवार की दोपहर फल फ्रूट लोड कर भारतीय ट्रक नम्बर यूपी ३२ एलएन ३७९० काठमांडू जा रही थी जो चितवन नजदीक त्रिशूली नदी में अनियंत्रित होकर 60 फिट खायी में गिर गयी। ट्रक में सवार चालक और खलासी ने ट्रक से कूद कर किसी तरह अपनी जान बचा ली किन्तु दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए है। मौके पर पहुची पुलिस ने दोनो को इलाज के लिए चितवन मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया है। चितवन पुलिस डीएसपी मुकुंद थापा ने बताया कि फल से लदी काठमांडू जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गयी है।जिसमे चालक मोहम्मद हसन और सहचालक सहीर अली निवासी लखनऊ धायल हुऐ है जिनका इलाज हो रहा है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *