मसुर दाल सहित तीन टैक्टर सशस्त्र पुलिस के नियन्त्रण में
रेयाज आलम, वीरगंज
सशस्त्र पुलिस प्रदेश नं. २ ने मसुर दाल सहित ३ टैक्टर और चालकों को नियन्त्रण में लिया है । उक्त टैक्टर नेपाल से भारत की ओर जा रही थी । सशस्त्र पुलिस बल प्रदेश नं. २ के डीआईजी प्रवीण श्रेष्ठ के निर्देशन में परिचालित टोली ने विशेष सूचना के आधार में पर्सा जिला स्थित अलौ क्षेत्र से उक्त टैक्टर नियन्त्रण में लिया है ।
सशस्त्र पुलिस ने कहा है कि ना.१ त ३८५५, ना.१त ५३८५ और ना.१त ५४०७ नम्बर की टैक्टर वीरगंज में दाल लोड होकर भारत की ओर जा रही थी, जिसकी जानकारी सशस्त्र पुलिस को मिल गई । उसके वाद डीआईजी श्रेष्ठ ने सादा पोशाक में सशस्त्र पुलिस को परिचालित किया और टैक्टर को चालक के साथ नियन्त्रण में लिया । टैक्टर नियन्त्रण में आने के बाद डीआईजी श्रेष्ठ ने कहा कि अपनी कार्यकाल में कोई भी तस्करों को छूट नहीं दी जाएगी ।
उन्होंने यह भी कहा कि मसुर दाल के साथ उल्लेखित नम्बर की टैक्टर दाल के साथ भारत की ओर जा रही थी, जिनके पास कोई भी कागजात नहीं थी । गिरफ्तार होनेवाले टैक्टर चालक हैं– विरोधी यादव, प्रमोद यादव और शम्भु पटेल । यादव द्वय विन्दवासिनी गांवपालिका वार्ड नं. २ निवासी हैं और पटेल वार्ड नं. ६ निवासी हैं । डीआईजी श्रेष्ठ ने कहा है कि मसुर दाल, टैक्टर और चालकों को आवश्यक अनुसंधान और कारवाही के लिए वीरगंज भन्सार कार्यालय को हस्तान्तरण की जाएगी ।

