Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उप–सभामुख के अंगरक्षक के साथ यौन प्रस्ताव रखनेवाले स्वकीय सचिव बर्खास्त !

 

धनगढी, २७ मई । सुदूर पश्चिम प्रदेश के उप–सभामुख निर्मला बडाल के सुरक्षार्थ परिचालित महिला पुलिस के साथ यौन प्रस्ताव करनेवाले उप–सभामुख के ही स्वकीय सचिव हरिश भट्ट को पद से बर्खास्त किया गया है । स्वकीय सचिव भट्ट ने महिला पुलिस के साथ यौन प्रस्ताव किया है, यह समाचार कुछ दिन पहले ही सार्वजनिक हुआ था । आइतबार भट्ट को आचार विपरित कार्य करने की अभियोग में जिम्मेवारी से मुक्त की गई है ।
पता चला है कि विगत में भी भट्ट ने उपसभामुख के अंगरक्षक महिलाओं को यौन प्रस्ताव किया था । बताया जाता है कि भट्ट के हरकत के कारण ही हर दो महिना में उप–सभामुख के लिए परिचालित अंगरक्षक (महिला पुलिस) परिवर्तन करना पड़ रहा था । पछिली बार अंगरक्षक परिवर्तन होते ही समाचार आया था कि भट्ट ने यौन प्रस्ताव रखने के कारण ही यह सब हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com