Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माउंट एवरेस्ट सफाई के दाैरान 11 टन कचरा इकट्ठा किया गया

 

काठमांडू,

नेपाल सरकार ने सोमवार को माउंट एवरेस्ट के सफाई अभियान का समापन कर दिया।  इस दौरान करीब 11 टन कचरा इकट्ठा किया गया, जो हाल के वर्षो में सबसे ज्यादा रहा।

नेपाल पर्यटन विभाग के महानिदेशक डीआर घिमिरे के अनुसार , ‘कचरा एकत्र करने के दौरान चार शव भी मिले। ये शव ऊंचाई वाले कैंप में पाए गए। उन्हें पिछले सप्ताह काठमांडू लाया गया। सफाई अभियान पर 2.3 करोड़ रुपये का खर्च आया।’ उन्होंने बताया कि हिमालय के उत्तरी क्षेत्र में चीन ने भी इस तरह का सफाई अभियान चलाया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com