Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार को विप्लव समस्या का समाधान करना चाहिये ः रामचन्द्र पौडेल 

 

२९ मई, काठमांडू ।

 

 

 

नेपाली काङ्ग्रेस का वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने बताया कि नेत्रविक्रम चन्द ‘विप्लव’ समूह की समस्या को सरकार द्वारा वार्ता करके समाधान करना चाहिये ।
मङ्गलवार नेपाली काङ्ग्रेस डोटी द्वारा आयोजित आमसभा में नेता पौडेल ने सुझाव दिया कि देश में हिसांत्मक घटना बढने के कारण ‘विप्लव’ समूह को वार्ता में लाकर समस्या समाधान करने के सिवा दूसरा कोई विकल्प नहीं है ।
देश परिवर्तन के लिये सभी प्रयास विफल हो गया है इसलिये देश में विकास और समृद्धि लाने के तरफ सरकार को गम्भीर होकर सोचना चाहिये । उन्होंने कहा कि विप्लव का जन्म कहां से ? कैसे ? और क्यों हुआ ? यह सारी बातें को समझ कर सरकार को समाधान के तरफ बढना चाहिये ।
नेता पौडेल ने सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि सरकार ने ‘विप्लव’ माओवादी के ऊपर नियन्त्रण करने के लिये  प्रतिबन्ध का जो कदम चाला है उससे देश द्वन्द के तरफ जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *