सत्ताधारियों से ही गणतन्त्र की रक्षा करने की आवश्यकता है ः गगन थापा
२९ मई, काठमांडू ।
प्रमुख प्रतिपक्षि दल नेपाली कांग्रेस का केन्द्रीय सदस्य तथा सांसद गगन थापा ने जानकारी दिया कि सत्ता में अवस्थित लोगों से ही गणतन्त्र को रक्षा करने की आवश्यक्ता है ।
उन्होंने आज बुधवार सामाजिक संजाल मे ट्विटर के माध्यम से बताया कि जो लोग सत्ता में हैं वही नागरिकों की स्वतन्त्रता का अपहरण कर रहे हैं इसलिये गणतन्त्र खतरा में है ।
उन्होंने ट्विट में कहा है कि सत्ता में बैठकर जनता की स्वतन्त्रता अपहरण करने वाले राज शाही प्रवृति से और गणतन्त्र के शिर पर बैठने वालों से ही गणतन्त्र को सम्हालना है । गणतन्त्र एक आचरण है । गणतन्त्र में राजतन्त्र का गलत नकल करने वालों से रक्षा कर हमें खुद को भी बदल कर सदैव जनता को मन में रखना होगा ।

