Sun. Jan 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज नयांदिल्ली जा रहे हैं प्रधानमन्त्री ओली, मोदी जी को देंगे नेपाल भ्रमण की निमन्त्रणा

काठमांडू, ३० मई । भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागी होने के लिए नेपाल के प्रधानमन्त्री केपीशर्मा आज नयां दिल्ली जा रहे हैं । प्रधानमन्त्री निकट स्रोत ने कहा है कि आज शाम होनेवाला शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता के लिए प्रधानमन्त्री ओली आज ही दिन १ः३५ बजे नयां दिल्ली की ओर जा रहे हैं ।
बिहीबार शाम भारतीय राष्ट्रपति निवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमन्त्री ओली सहभागी होंगे । उक्त शपथ ग्रहण समारोह में बिमस्टेक सदस्य राष्ट्र के प्रमुख लगायत विशिष्ठ अतिथि सहभागी हो रहे हैं । शुक्रबार सुबह भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के साथ प्रधानमन्त्री ओली के ब्रेकफास्ट मिटिङ होने जा रहा है । पता चला है कि उक्त भेटवार्ता ३० मिनट का रहेगा । भेटवार्ता के दौरान प्रधानमन्त्री ओली भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी को नेपाल भ्रमण के लिए निमन्त्रणा दिनेवाले हैं । प्रधानमन्त्री ओली शुक्रबार शाम ५ः३० बजे नेपाल वापस होने की कार्यतालिका है ।

यह भी पढें   डा. बाबुराम भट्टराई से उम्मीदवारी वापस लेने के लिए रास्वपा ने किया आग्रह

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *