Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

व्हाइट हाउस के बाहर व्यक्ति ने खुद को आग लगाई हालत नाजुक

 

वाशिंगटन, एजेंसी

अमेरिका के व्हाइट हाउस के बाहर बुधवार को एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। हादसे के बाद तुरंत ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हादसा व्हाइट हाउस के एलीपस पार्क का है। इसकी जानकारी देते हुए अमेरिका की सीक्रेट सर्विस ने ट्विट किया कि करीब 12.20 मिनट पर एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

पार्क पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक, व्यक्ति को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई।  हादसे की वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली और वहा मौजूद सुरक्षा गार्डों ने उसे बुझाने के लिए fire extinguisher (आग बुझाओं यंत्र) का इस्तेमाल किया। सीक्रेट सर्विस के एक प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से व्हाइट हाउस के आसपास के इलाके से लोगों को हटा दिया गया है।

यह भी पढें   उत्तरी सीमा पर चीन का विकास, नेपाल की चुप्पी और बढ़ता प्राकृतिक जोखिम : अनिल तिवारी

दरअसल, इसमें ट्रांसजेंडर समानता के राष्ट्रीय केंद्र के सदस्य शामिल थे, जो पिछले सप्ताह घोषित किए गए ट्रांसजेंडर लोगों के लिए सुरक्षा को वापस लाने के लिए ट्रम्प प्रशासन की योजना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। सीक्रेट सर्विस के एक प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से व्हाइट हाउस के आसपास के इलाके को साफ कर दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com