Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सौतेली बेटी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में महिला को 22 साल की कैद

 

न्यूयॉर्क, प्रेट्र/आइएएनएस।

 

अमेरिका में भारतीय मूल की महिला शमदई अर्जुन (55) को अपनी नौ साल की सौतेली बेटी की हत्या करने के जुर्म में 22 साल कैद की सजा सुनाई गई है। अदालत ने सजा सुनाते समय महिला के अपराध को अकल्पनीय करार दिया है।

न्यूयॉर्क के क्वींस में रहने वाली शमदई ने अगस्त, 2016 में अपनी सौतेली बेटी अंशदीप कौर की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में क्वींस की अदालत ने महिला को सोमवार को सजा सुनाई। उसे पिछले माह दोषी करार दिया गया था।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 12 अक्टुबर 2026 सोमवार शुभसंवत2083

सजा के एलान के बाद क्वींस के कार्यवाहक अटार्नी जॉन रियान ने एक बयान में कहा, ‘बच्ची महज नौ साल की मासूम थी। कोर्ट ने ऐसी सजा सुनाई है, जिससे महिला फिर कभी आजाद नहीं रह पाएगी।’

कोर्ट में दिए बयान के अनुसार, एक चश्मदीद ने 19 अगस्त, 2016 को शमदई को अपने अपार्टमेंट से पूर्व पति रेमंड नारायण और अपने दो पोतों के साथ बाहर निकलते देखा। बेटी के बारे में पूछने पर उसने कहा कि वह बाथरूम में है और अपने पिता सुखजिंदर सिंह का इंतजार कर रही है। शमदई ने रेमंड को तलाक देने के बाद सुखजिंदर से शादी कर ली थी।

यह भी पढें   बाढ़ से माछी खोला पुल बहा, चार लोग लापता

बाथटब में मिली थी मृत

बाथरूम की लाइट कई घंटों से जलती देख इस चश्मदीद समेत पड़ोसियों ने लड़की के पिता सुखजिंदर सिंह को फोन किया। बाथरूम का दरवाजा तोड़ने पर लड़की बाथटब में मृत पाई गई। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे।

कई बार दी थी जान से मारने की धमकी

क्वींस के असिस्टेंट अटार्नी माइकल कर्टिस के अनुसार, शमदई ने कई बार लड़की को जान से मारने की धमकी दी थी। भारत से अमेरिका आने के तीन माह बाद ही उसकी हत्या कर दी गई थी। वह अमेरिका आने के बाद अपने पिता सुखजिंदर और सौतेली मां शमदई के साथ ही क्वींस के एक अपार्टमेंट में रह रही थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com