Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोतियाबिंद के इलाज की जनक डॉक्टर पैट्रिसिया बाथ का निधन

 

मोतियाबिंद का सटीक इलाज ढूंढने वाली चिकित्सक डॉक्टर पैट्रिसिया बाथ का सोमवार को निधन हो गया. अफ्रीकी मूल की अमेरिकी डॉक्टर पैट्रिसिया बाथ 76 वर्ष की थीं.

पीटीआई के मुताबिक उनकी बेटी डॉक्टर इराका बाथ ने मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए बताया, ‘30 मई को यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को चिकित्सा केंद्र में पैट्रिसिया बाथ का निधन हुआ है, वह पिछले कुछ समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं.’

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन के पास यह क्षमता नहीं है कि मुझे समाप्त कर सके – प्रचण्ड

पैट्रिसिया बाथ का जन्म अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के हारलेम में हुआ था. उनकी मां एक घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थीं और उनके पिता महानगर सबवे सिस्टम में कर्मचारी थे. बाथ को किशोरावस्था में ही राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन छात्रवृत्ति हासिल हुई थी जिससे वे अपनी शिक्षा पूरी कर पाईं थीं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *