Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ईद के पावन मौके पर पाकिस्तान में हिंसा 10 लोग मारे गए 17 अन्य घायल

 

लाहौर, प्रेट्र।

ईद के पावन मौके पर पाकिस्तान के पाजंब प्रांत में जमकर हिंसा हुई। यहां ईद की नमाज़ के बाद दो प्रतिद्वंद्वी समूहों ने एक दूसरे पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस घटना में कम से कम 10 लोग मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए।

यह घटना बुधवार को मुल्तान जिले के जलालपुर पीरवाला तहसील में हुई। जियो न्यूज ने बताया कि दो समूहों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद   बाद दोनों समूहों ने एक दूसरे पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। सूत्रों के अनुसार, एक समूह के सदस्य ईद की नमाज अदा करने के बाद अपने घरों को लौट रहे थे, तभी दूसरे समूह के हमलावरों ने उन पर हमला किया।

यह भी पढें   सोने–चांदी के मूल्यों में गिरावट

पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार उस्मान बुज़दार ने इस घटना पर मुल्तान के क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी (RPO) से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही उन्होंने आरपीओ को बिना देरी किए दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com