Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इजरायल से कृषि प्रविधि लाना चाहते हैं प्रधानमन्त्री ओली

 

काठमांडू, ६ जून । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि वह इजरालय से कृषि प्रविधि लाना चाहते हैं । काठमांडू महानगरपालिका द्वारा बुधबार काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्हों ने कहा कि सन् ८० की दशक में इजराल के जनता के पास खाने की चीज नहीं होती थी, भूखे–नंगे मरते थे, लेकिन आज इजरायल अमीर देशों में से है, जो कृषि प्रविधि से ही सम्भव हुआ है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने आगे कहा– ‘हम लोग भी एग्रिकल्चर एक्सिलेन्ट सेन्टर स्थापना करने की तैयार में हैं, जो इजरालय से लाया जाएगा ।’ उन्होंने कहा कि नेपाल के दो तिहाई जनसंख्या कृषि पेशा पर आधारित हैं, लेकिन कृषि में आधुनिकीकरण न होने के कारण उत्पादन में वृद्धि नहीं हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *