Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

WI vs AUS: जो गेंद फ्री हिट होनी चाहिए थी, उस पर आउट हो गए क्रिस गेल

 

ICC World Cup 2019 WI vs AUS: गुरुवार को नॉटिंघम में खेले गए विश्व कप मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 15 रनों से हरा दिया। इस मैच में यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल कुछ खास तो नहीं कर पाए, लेकिन उनके आउट होने पर विवाद खड़ा हो गया। जो गेंद फ्री हिट होनी चाहिए थी, उस गेंद पर गेल को वापस पवेलियन जाना पड़ा।  आइपीएल (IPL) के बाद अब विश्व कप में भी खराब अंपायरिंग को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

अंपायर ने नहीं देखी नो बॉल
वेस्टइंडीज की पारी के पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्रिस गेल आउट हो गए। मिचल स्टार्क की एक इन स्विंग गेंद सीधे गेल के पैड पर जा लगी। गेल ने रिव्यू लिया, लेकिन अंपायर कॉल के चलते उन्हें वापस जाना पड़ा। असली विवाद तब सामने आया, जब पिछले गेंद का रिप्ले दिखाई दिया। मिचेल के इस ओवर की चौथी गेंद नो बॉल थी। मिचेल ने पैर क्रीज से काफी आगे था, लेकिन अंपायर उसे देख नहीं पाए। अंपायर अगर ऐसा करने में सफल होते, तो जिस गेंद पर गेल आउट हुए वह फ्री हिट होती।

अंपारिंग पर उठे सवाल
इस तरह के खराब अंपायरिंग के बाद लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मैच में कई बार DRS का प्रयोग हुआ। दो बार तो क्रिस गेल ने ही रिव्यू लेकर अपना विकेट बचाया। अब इस स्तर की अंपायरिंग को लेकर क्रिकेट फैन भी नाराज हो गए हैं। सोशल मीडिया पर अंपारिंग को लेकर लोग ICC को ट्रोल भी कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत
बता दें कि गुरुवार को खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 15 रनों से हरा दिया। हालांकि, वेस्टइंडीज की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दोनों ही टीमों की गेंदबाजी बेहतरीन रही। ऑस्ट्रेलिया के जीत के हीरो रहे मिचल स्टार्क ने पांच विकेट चटकाए। वहीं, कूल्टर नाइल ने 60 गेंदों में 92 रन की शानदार पारी खेली।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com