Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बारा में ग्यास सिलिन्डर विस्फोट होने से ७ व्यक्ति घायल

 

७ जून, बारा– बारा के डुमरवाना में खाना बनाने वाला ग्यास सिलिण्डर विस्फोट होने से एक ही परिवार का सात व्यक्ति घायल हुये हैं । घायलों की संख्यां में दो व्यक्ति की अवस्था गम्भीर है । जीतपुर सिमरा उपमहानगरपालिका–१४ स्थित स्याउली बजार में नरजमान थिङ के घर में सिलिन्डर विस्फोट हुआ है ।
घटना में ६७ वर्षीय नजरमान थिङ सहित उसकी ३२ वर्षीया बहु ज्ञानीमाया थिङ, ३२ वर्षीय बौद्धमान थिङ, ३२ वर्षीय अनिता थिङ हैं । इसी प्रकार ४८ वर्षीया दिलमाया वाइबा, ५५ वर्षीया साईमाया वाइबा भी सिलिण्डर विस्फोट में घायल हैं । बारा प्रहरी ने जानकारी दिया कि घायलों का उपचार सिमरा स्थित अल्पाइन अस्पताल में हो रहा है । प्रहरी के अनुसार रेगुलेटर जोड्ने के क्रम में ग्यास लिक होने से विस्फोट हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *