बाबुराम उपेन्द्र यादव की पार्टी का निर्वाचन आयाेग में आज हाेगा पंजीकरण
काठमान्डाै १३ जून
वैशाख २३ गते एकता घोषित हुए समाजवादी पार्टी, नेपाल का दर्ता कराने के लिए आज निर्वाचन आयोग जाने की जानकारी पार्टी के उपमहासचिव प्रकाश अधिकारी ने दी है ।
एकीकरण के बाद प्रदेशस्तरीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम में शीर्ष नेताओं की व्यस्तता के कारण पार्टी दर्ता में देर हाेने की बात नेता अधिकारी ने कही ।
एकीकृत पार्टी का झण्डा पूर्वफोरम नेपाल का ही हाेगा और चुनाव चिन्ह के विषय में बाद में फैसला किया जाएगा नेता अधिकारी ने यह जानकारी दी। २५ पदाधिकारियाें के साथ ४३० केन्द्रीय सदस्य की नामावली के साथ पार्टी दर्ता कराया जा रहा है ।
केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष में उपेन्द्र यादव और संघीय परिषद् के अध्यक्ष में डा.बाबुराम भट्टराई हैं ।
वरिष्ठ नेता अशोक राई, सहअध्यक्ष राजेन्द्र श्रेष्ठ, उपाध्यक्ष रकम चोम्जोङ, हेमराज राई, नवराज सुवेदी, पर्शुराम खापुङ, हिसिला यमी, युवराज कार्की, रेणुकुमार यादव, लालबाबु राउत, महासचिव रनध्वज कन्दङ्वा, गंगानारायण श्रेष्ठ, रामसहाय यादव, उपमहासचिव दानबहादुर विश्वकर्मा, डम्बर खतिवडा, प्रकाश अधिकारी, सचिव मे दुर्गा शोव, पर्शुराम बस्नेत, प्रशान्त सिंह, मोहम्मद इस्तियाक राई और कोषाध्यक्ष मे विजयकुमार यादव हैं ।


