इन्जिनीयर विकास श्रेष्ठ घुस सहित हिरासत में
१३ जून, सप्तरी । अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग इटहरी ने सप्तरी के रुपनी गाउँपालिका का इञ्जिनीयर विकास श्रेष्ठ को घुस सहित आज सुबह हिरासत में लिया है ।
आयोग का प्रमुख महेश आचार्य ने जानकारी दिया कि आयोग इटहरी से प्रहरी नायब उपरीक्षक श्याम सारुख मगर के नेतृत्व की टोली को झोलुङ्गेपुल निर्माण सम्पन्न होने के बाद बिल भुक्तानी के विषय में १ लाख घुस लेने के आरोप में उसे हिरासत में लिया गया ।

