महोत्तरी में विद्यालय बंद कर विद्यार्थियों को सभा में शामिल किया गया
१३ जून, महोत्तरी । महोत्तरी के समसी गाउँपालिका को खुला दिसामुक्त क्षेत्र घोषणा करने के लिये सभा में विद्यालय बन्द करबाके विद्यार्थी को सहभागी करबाया गया है । पूर्वमन्त्री एवं सांसद, जिसस प्रमुख लगायत सहभागी कार्यक्रम में लागों की अत्यधिक उपस्थिति दिखाने के लिये गाउँपालिका के आदेश में स्थानीय जनता मावि के विदार्थियों को शामिल किया गया था ।
सभी के लिये अखण्ड सर सफाई तथा स्वच्छता कार्यक्रम अन्तर्गत गाउँपालिका के ल गभग सभी घरों में शौचालय बनने के बाद भारतीय सीम के साथ जुडा हुआ समसी को बुधवार खुला दिशा मुक्त क्षेत्र घोषणा किया गया । गाउँपालिका ने सभा के कार्यक्रम तय करने के बाद हीं विद्यालय में पत्र भेज दिया और बच्चों को सभा में भेजने का निर्देशन दिया ।
गांवपालिका के बहुत ही दबाब के बाद करीब हजार अध्ययनरत विद्याथिर्यों को उस सभा में भेजा गया और शिक्षकों ने भी शामिल हुये । सभा में कुछ देर बाद पूर्वमन्त्री एवं संघीय सांसद प्रभू साह, जिसस प्रमुख सुरेशप्रसाद सिंह, गाउँपालिका प्रमुख शेख फारुक लगायत नेता–कार्यकर्ता और अभियानकर्मी भी सहभागी हुये ।
शिक्षा विकास तथा समन्वय इकाई महोत्तरी का प्रमुख शत्रुघन यादव ने बताया कि अध्ययनरत बच्चे को पढाई छुडाकर अन्य स्थानों में प्रयोग करन गलत है ।

