शोक प्रस्ताव पारित
प्रतिनिधिसभा ने पुर्व शिक्षा मन्त्री तथा संविधानसभा सदस्य धनीराम पौडेल के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया है .
शुक्रबार हुए प्रतिनिधिसभा बैठक में पुर्व मन्त्री पौडेल के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया है । पौडेल २०७० साल के संविधानसभा निर्वाचन में तात्कालिन एकिकृत नेकपा माओवादी की तरफ समानुपातिक सदस्य में निर्वाचित हुये थे । हाल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी नेकपा के केन्द्रीय सदस्य पौडेल का ५३ वर्ष की उमर में जेठ ३१ गते शुक्रबार अर्थात आज सुबह चितवन के माडी में असमायिक निधन हुआ । बैठक में उनके निधन के प्रति शोक प्रकट कर श्रद्धाञ्जली अर्पण करते हुए शोक सन्तप्त परिवार के प्रति समवेदना प्रकट किया गया ।

