Sat. Oct 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शंघाई सहयोग संगठन में न नजरें मिलीं न हाथ

 

Image result for image of modi imran

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे। जहां उनकी मुलाकात दुनिया के कई दिग्गज नेताओं से हुई।  लेकिन दुनियाभर की नजर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और पीएम मोदी की मुलाकात पर टिकी थी। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इन दोनों नेताओं ने ही एक दूसरे से बात तक नहीं की। दोनों ही नेताओं ने एक दूसरे से हाथ तक नहीं मिलाया है।

यह भी पढें   राहुल यादव की घातक गेंदबाजी, मोइन अली के अर्धशतक से जनकपुर बोल्ट्स की शानदार जीत

वहीं इमरान खान ने कहा कि पीएम मोदी हाल के लोकसभा चुनावों में जीते गए बड़े जनादेश का इस्तेमाल दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने और क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए करेंगे। इमरान खान ने रूस की सरकारी समाचार एजेंसी स्पुतनिक के साथ एक साक्षात्कार में यह बात कही।

उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों (भारत-पाकिस्तान) को बातचीत के माध्यम से शांति और अपने मतभेदों को सुलझाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर दोनों देश चाहे तो कश्मीर जैसे मुद्दों का भी हल बातचीत के जरिए किया जा सकता है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 31 अक्टुबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

एससीओ चीन की अध्यक्षता वाले 8 देशों का आपसी आर्थिक व सुरक्षा सहयोग समूह है। चीन के अलावा रूस, कजाकिस्तान, उजबेकिस्तान, तजाकिस्तान, किर्गिस्तान की मौजूदगी वाले इस संगठन में पहले इसमें भारत और पाकिस्तान शामिल नहीं थे, लेकिन 2017 में इन दोनों देशों को भी शामिल किया गया। इस संगठन का उद्देश्य आपसी गैर-पारंपरिक सुरक्षा को बढ़ावा देना और आतंकवाद पर लगाम कसना है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com