Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिग बास सीजन 13 में एक बार फिर हाेंगे अनूप जलाैटा कटरीना के साथ बनेगी जाेडी

 

 

Image result for image of anup jalota and katrina

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित और सबसे विवादित शो ‘बिग बॉस’ किसी ना किसी वजह से खबरों में बना रहता है। फिलहाल ‘बिग बॉस’ अपने अपकमिंग सीजन 13 को लेकर सुर्खियों में है। बिग सीजन 13 से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो बिग बॉस सीजन 12 के कंटेस्टेंट रहे भजन सम्राट अनूप जलौटा फिर से बिग बॉस के घर में एंट्री ले सकते हैं।

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो फिर से रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा बनने वाले हैं। वो सलमान के साथ ‘बिग बॉस 13’ होस्ट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वो अपने कॉन्ट्रेक्ट के बारे में ज्यादा नहीं बता सकते, सिर्फ इतना बता सकते हैं कि वो इस सीजन में भी जाएंगे।

यह भी पढें   ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जारी की गई ‘नई दिल्ली घोषणा–पत्र २०२६’

अनूप ने बताया कि ‘बिग बॉस सीजन 12’ में वो एक तरह से हॉलीडे मनाने गए थे। वहां जाने से उन्हें नुकसान ही हुआ। उनका कहना था कि बिग बॉस की तरफ से उन्हें जितने पैसे मिले उतने तो वो एक कॉन्सर्ट में ही कमा लेते हैं। अनूप से जब पूछा गया कि अगर वो बिग बॉस में बतौर जोड़ी गए तो वो किसके साथ जाना चाहेंगे।

आपको बता दें कि भजन सिंगर अनूप जलौटा ने बिग बॉस सीजन 12 में जसलीन मथारू के साथ एंट्री ली थी। उस दौरान दोनों के रिश्ते ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि घर से बाहर आने के बाद अनूप ने कहा था कि जसलीन उनकी बेटी जैसी हैं और उन दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है। जो भी शो में दिखाया गया वो सब स्क्रिप्टेड था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com