Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कैसे शुरु हुई फादर्श डे मनाने की परम्परा, कब है फादर्श डे

 

15 जून

दौड़ता है मेरी रगों में
पिता के उसूलों का रक्त
जो बचाए रखता है आज भी
मेरे अंदर पिता का होना।

रमेश प्रजापति

 

Related image

सदियों से पिता का सम्मान होता रहा है, फिर चाहे युग कोई भी हो. बहुत सारी कहानियां इतिहास में पिता से जुड़ी हुई हैं. दुनिया में लोगो ने पिता को सम्मान देने के लिए एक दिन बनाया है. हर साल यूके में फादर्स डे जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है. इस बार फादर्स डे 16 जून को मनाया जाएगा. फादर्स डे के दिन बच्चे अपने पिता को उपहार देते हैं, और तरह-तरह की चीजें कर उनका दिन स्पेशल बनाते हैं. आइए हम आपको बताते हैं कि फादर्स डे की शुरूआत कब और कैसे हुई.  फादर्स डे वर्जीनिया के फेयरमोंट में 5 जुलाई 1908 को सबसे पहले फादर्स डे मनाया गया था. इसके पिछे की कहानी ये है कि 1907 में 6 दिसंबर को 362 पिताओं की मौत मोनोगांह के एक खान दुर्घना में हो गई थी, जिसके बाद ग्रेस क्लेटन ने एक विशेष दिवस का आयोजन किया था, उसी को फादर्स डे कहा जाता है.

यह भी पढें   गोली और राज्य : अंशुकुमारी झा

सेन्ट्रल यूनाइटेड मेथोडिस्ट चर्च के नाम से प्रथम फादर्स डे चर्च आज भी फेयरमोंट में उपस्थित है. फादर्स डे को पहले पश्चिमी वर्जीनिया ने छुट्टी के रुप में दर्ज नहीं किया था. कई सूत्रो के अनुसरा ये कहा गया कि 19 जून 1910 में वशिंगटन के सोनोरा स्मार्ट डोड के दो वर्ष के प्रयासो के बाद प्रथम फादर्स डे मनाया गया. सेंट्रेल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल चर्च के बिशप द्वारा 1909 में दिए गए मदर्स डे पर एक धर्मउपदेश को सुनने के बाद डोड को ऐसा महसूस हुआ कि पिताधर्म को भी आवशयक मान्यता जरुर मिलनी चाहिए.  फादर्स डे 1910 से मनाया जाने लगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति कैल्विन कोली ने 1924 में फादर्स डे को सहमति दे दी. फिर जून के तीसरे रविवार को राष्ट्रपति लिंडन जानसन ने 1966 में आधिकारिक तौर पर फादर्स डे की घोषणा की. फादर्स डे पर अमेरिका में 1972 में स्याथी रुप से अवकाश घोषित किया गया. अब जून के तीसरे रविवार को पूरे विश्व में फादर्स डे मनाया जाता है. धीरे -धीरे भारत में भी अब इसका प्रचार-प्रसार बढ़ रहा है. आमतौप पर ऐसा होता है कि लोग पिता के लिए अपने प्यार को खुलकर जाहिर नहीं कर पाते हैं, लेकिन जब कोई विशेष दिन निर्धारित कर दिया जाता है तो लोगो में अपनी फीलिंग्स को जाहिर करने की भावना अपने आप आ जाती है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com