Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रीलंका को 36 रनों से हराकर वेस्टइंडीज टी20 चैम्पियन

t20Champion2012
 

मेजबान श्रीलंका को 36 रनों से हराकर वेस्टइंडीज ने पहली बार ट्‍वेंटी 20 विश्कप को जीतने का सम्मान अर्जित कर लिया है। 20 ओवर में 6 विकेट पर सिर्फ 137 रनों बनाने के बावजूद उसके गेंदबाजों ने इस स्कोर की रक्षा में जी-जान लड़ा दी और श्रीलंका की टीम को 18.4 ओवर में 101 रनों पर ही ढेर कर दिया। 56 गेंदों पर 78 रन बनाने वाले मार्लोन सैमुअल्स को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

जीत के लिए 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत भी खराब रही और दूसरे ही

t20Champion2012
यह वेस्ट इंडीज के लिए उत्साह था और वे शैली में final में श्रीलंका को हराने के बाद उनके विश्व ट्वेंटी -20 विजय का जश्न मनाया

ओवर में रवि रामपाल ने तिलकरत्ने दिलशान के डंडे बिखेर दिए। 6 रन पर पहला विकेट खोने के बाद माहेला जयवर्द्धने और कुमार संगकारा ने मोर्चा संभाला और स्कोर को आगे बढ़ाया। लेकिन संगकारा 22 रन ही बना सके।

इसके बाद एंजलो मैथ्यूज (1) भी सस्ते में आउट हो गए। जयवर्द्धने ने 33 रनों का योगदान दिया जबकि जीवन मेंडिस और थिसारा परेरा 3-3 रन पर आउट हुए। मेजबान टीम का सातवां बल्लेबाज ‍लाहिरू थिरीमाने के रूप में आउट हुआ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – उज्वेकिस्तान विरुद्ध कोलोम्बिया की ३–१ से जीत

ट्‍वेंटी 20 विश्वकप का स्कोर कार्ड जानने के लिए क्लिक करें

इससे पहले डैरेन सैमी ने सिक्का जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर एंजलो मैथ्यूज ने वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स को नुवान शेखरा के हाथों कैच आउट करवा दिया। मैथ्यूज ने मैडिन विकेट हासिल किया।

श्रीलंका के तेज आक्रमण और स्पिन आक्रमण ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को पूरी तरह बांधकर रख दिया था। केवल सैमुअल्स पर उनका जोर नहीं चला। अजंता मेंडिस ने क्रिस गेल (3 रन 16 गेंद) को पगबाधा आउट करके वेस्टइंडीज को दूसरा झटका दिया जबकि अजंता ने ब्रावो को भी अपनी स्पिन के जाल में उलझाकर पगबाधा आउट किया। इसके बाद एक ही ओवर में मेंडिंस ने पोलार्ड (2) और रसेल को 0 पर आउट किया।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – कनाडा की एतिहासिक जीत

श्रीलंका की गेंदबाजी और चुस्त क्षेत्ररक्षण ने स्टेडियम में जमा हजारों दर्शकों को अपना मुरीद बना दिया है। कसावट भरी गेंदबाजी का आलम यह था कि 10 ओवर के फेंके जाने तक वेस्टइंडीज की तरफ से केवल 1 चौका ही लग पाया जबकि पहला छक्का 11.2 ओवर में ड्‍वेन ब्रावो के बल्ले से निकला।

वेस्टइंडीज ने पारी के 13वें ओवर में राहत की सांस ली, जब लसित मलिंगा का ओवर 21 रन लुटा गया। इस ओवर में मार्लोन ने 2 तथा ब्रावो ने एक छक्का लगाया। इस जोड़ी को मेंडिस ने तोड़ा और 19 रन बनाने वाले ब्रावो को पगबाधा आउट करके पैवेलियन भेजा। इस तरह वेस्टइंडीज 14 ओवर में 73 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा चुका था।

यह भी पढें   भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा पोखरिया में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

जीवन मेंडिंस द्वारा डाला गया 15ओवर भी वेस्टइंडीज के लिए अच्छा सा‍बित हुआ, जिसमें सैमुअल और पोलार्ड ने मिलकर 14 रन निकाले। लेकिन 16वें ओवर में अजंता मेंडिस की गेंदों का जादू सिर चढ़कर बोला और उन्होंने पहले पोलार्ड और फिर रसेल को क्रमश: 2 और 0 पर पगबाधा आउट करके श्रीलंका टीम में नया जोश भर दिया।

17वें ओवर में छक्का लगाने के प्रयास में मार्लोन सैमुअल्स सीमा रेखा पर अकिला धनंजय की गेंद पर जीवन मेंडिस द्वारा लपके गए। इस तरह वेस्टइंडीज का छठा विकेट 108 रन के कुल स्कोर पर आउट हुआ। वेस्टइंडीज ने अंतिम 60 गेंदों में कुल 105 रन जुटाए और 4 विकेट गंवाए। श्रीलंका के लसित मलिंगा सबसे महंगे साबित हुए, जिन्होंने 4 ओवर में 54 रन खर्च करके एक भी विकेट हासिल नहीं किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *