Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भद्दे कमेन्ट काे अब खुद हटा देगा फेसबुक

 

१६ जून

फेसबुक पर अब ऐसे संदेश दिखाई नहीं देंगे जिनमें लिखा होता है, ‘मैं बहुत खुश हूं कि वह मर गई’ या ‘यही चीज वो पाना चाहती थी’। सोशल नेटवर्किंग कंपनी अब यूजर्स की इन टिप्पणियों को भद्दा मानते हुए सोशल नेटवर्किंग साइट से हटा देगी। खासतौर पर जिनका निधन हो चुका है उनके लिए फेसबुक ने अपने सामुदायिक मानकों में सुधार किया है, ताकि दुखी परिवारों को अपने प्रियजन के यादगार प्रोफाइल पर कोई भद्दी टिप्पणी ना देखने को मिले।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक18 सितंबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

फेसबुक अब ऐसे संदेशों को पोस्ट करने की अनुमति नहीं देगा जिसमें मौत, बीमारी या किसी व्यक्ति को हुए नुकसान की प्रशंसा की जा रही है। इससे पहले ‘मैं खुश हूं कि वह मर गई’ जैसे संदेश फेसबुक के सामुदायिक मानकों का उल्लंघन नहीं करते थे। फेसबुक की कंटेंट प्रबंधन टीम की सहायक प्रबंधन लौरा हर्नाडेज ने मेनलो पार्क स्थित कंपनी मुख्यालय में कहा कि अब मृतक के परिवार का कोई भी सदस्य भद्दी टिप्पणियों की रिपोर्ट कर सकता है, जिस पर कार्रवाई होगी।

यह भी पढें   करदाता प्रोत्साहन कार्यक्रम अन्तर्गत विजेता घोषित

इससे पहले किसी के प्रोफाइल पर भद्दी टिप्पणियों पर सिर्फ पीड़ित ही रिपोर्ट कर सकता था। किसी की मौत हो जाने पर अब उसकी तरफ से उसके परिजन भी रिपोर्ट कर सकेंगे। फेसबुक इसके अलावा चर्चित लोगों की मौत होने पर खुद से उनके प्रोफाइल को ब्लॉक कर देगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com