Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा एवम् समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसेवा आयोग के विज्ञापन खारीज की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन

 

रुपन्देही, महेश गुप्ता |  रुपन्देही जिला भैरहवा शिद्धार्थनगर पालिका स्थित मिलन चौक पर पहुच कर राजपा एवम् समाजवादी पार्टी सयुक्त होकर लोक सेवा आयोग विज्ञापन खारीज की मांग को जमकर विरोध प्रदर्शन किया । कार्यक्रम में राजपा रुपन्देही अध्यक्ष मण्डल सदस्य महेन्द्र गुप्ता( प्रशांत )ने कहा की सरकार द्वारा जल्द से जल्द मधेश विरोधी लोक सेवा आयोग विज्ञापन खारीज नहीं किया तो सड़क पर उतर कर जमकर विरोध प्रदर्शन एवम् आंदोलन करेंगे । समाजवादी पार्टी प्रदेश सदस्य मोहम्मद अली ने कहा की मधेशी के जनाधिकार के लिए लड़ें है और लड़ते रहेंगे आज दो पार्टी होकर हम सब सयुक्त रूप से होकर काठमाण्डौं लगायत अन्य क्षेत्र में भी लोक सेवा आयोग के विज्ञापन खारीज की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। राष्ट्रिय विद्यार्थी संघ रूपन्देही के जिल्ला अध्यक्ष चन्दन तिवारी ने कहा की मधेशी विरोधी लोक सेवा आयोग विज्ञापन खारीज नहीं किया तो रुपन्देही क्षेत्र लगायत अन्य क्षेत्र में भी विद्यार्थी संघ द्वारा घोर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। समाजवादी युवा नेपाल प्रदेश 5 अध्यक्ष असलम खान लोक सेवा आयोग के विज्ञापन खारीज की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और जल्द से जल्द खारीज नहीं किया गया हो सड़क पर उतर कर आंदोलन किया जायेगा । समाज सेवी एवम् युवा नेता बिशाल गुप्ता ने कहा की मधेश के लड़ाई के लिये लड़ा हूँ और लड़ता रहूँगा जब जब मधेशी के ऊपर अत्याचार हुआ है तब तब मधेशी के लिए लड़ा हूँ और मधेशी जनाधिकार की मांग जन्म सिद्ध के आधार से नागरिकता से वञ्चित किये , लोक सेवा आयोग विज्ञापन खारीज नहीं किया गया तो समाज सेवी लगायत युवा नेता के साथ सड़क उतरंगे । विरोध कार्यक्रम में राजपा युवा नेता पंकज दूबे, सुबास यादव, रामप्रीत कुर्मी, अकबर हुसैन खान, समाजवादी पार्टी के विद्यार्थी संघ जिल्ला सचिव अवधेश विश्वकर्मा, युवा नेता असलम खान, दिनेश मिश्र, बिकाश यादव ,जावेद आलम लगायत अन्य समाज सेवी एवम् वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे ।

यह भी पढें   मेस्सी बने विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी, अर्जेटीना का नॉक आउट चरण में प्रवेश

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *