Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत महिला मैत्री समाज द्वारा महोत्तरी के जलेश्वरनाथ और मनरा सिशवा मे योगदिवस

 

हिमालिनीडेस्क , महोत्तरी, १६ जून २०१९  | नेपाल भारत महिला मैत्री समाज द्वारा महोत्तरी के जलेश्वरनाथ नगरपालकिा ४ और मनरा सिशवा नगरपालिका मे योगा दिवस के उपलक्ष्य मे योगा सेसन कार्यत्रम सम्पन्न हुवा । जुन १४ को जलेश्वरनाथ नगरपालिका स्थित सुगा मे अवस्थित श्री शुकदेव उच्च माध्यमिक बिद्यालय मे छात्रो के साथा योगा कार्यक्रम सम्पन्न किया गया जिस मे २०० स्कुली बच्चो का सहभागिता रहा था । कार्यक्रम मे महिला मैत्री समाज के अध्यक्ष चन्दा चौधरी के उपस्थिती के साथ भारतिय दुतावास बिरगंज के अधिकारी डा.कोत्र स्वामी का भी सहभागिता था । जीवन मे आगे बढना है तो योग का बिक्लप नही है और बिद्यार्थियो के उज्जव भविष्य के लिए नित्य योग की महत्व और अपरिहार्यता के बारे मे अध्यक्ष चन्दा चौधरी ने अपना मनतव्य मे प्रस्तुत किया गया था । वैसे ही डा. स्वामी ने भी योग की महत्व के बारे मे अपना मनतब्य रखा था ।
पतांजली योगपिठ धनुषा के योग गुरु श्री विनय भाई ने विद्यार्थियो को योगासन अभ्यास कराबाया था और साथ मे योग के महत्व के बारे मे सहभागियो को जाकारी भी करबाया गया । कार्यक्र मे जलेश्वरनाथ नगरपालिका के मेयर राम शंकर मिश्र और वडा नंबर ४ के वडाध्यक्ष लोकेन्द्रलाल कर्ण का भी उपस्थिती रहा था । वैसे ही स्थानिय बुद्धजिबी, व्यपारी, शिक्षक एवं युवाओ का जोडदार उपस्थिती रहा । योग कार्यक्रम के बाध स्कुल के प्रधानाध्यापक कृष्णचन्द्र चौधरी ने नेपाल भारत महिला मैत्री समाज को शुकदेव उच्च माध्यमिक बिद्लय के छात्रो के लिए योग कार्यक्रम संचालन के लिए विशेष धन्यवाद अर्पण किया था ।
वैसे ही जुन १५ को नेपाल भारत महिला मैत्री समाज ने महोत्तरी के मनरा शिसवा नगरपालिका स्थित दुर्गा उच्च माबी मे योग सत्र का संचालन किया था । जिस मे २२५ स्थानिय महिलाओ को सहभागी करबाया गया था । सहभागी महिला मधेश के पिछडी कहलाने बाली वर्ग से लिया गया था । मैत्री समाज के राष्ट्रिय संयोजक रणधीर चौधरी के अनुसार इस वर्ग की महिला योग के महत्व के बारे मे अभी भी सचेत नही है । उनके जीवन मे योग का महत्व को प्रवाहित कराने हेतु उन्हे योग कार्यक्रम मे सामेल किया गया । मैत्री समाज के अध्यक्ष चन्दा चौधरी ने कहा था की ग्रमिण इलाको मे खास कर बंचितिकरण मे रहे महिलाओ के लिए योग एक अचुक दबा है । यह एक दिन का योगाभ्यास महज एक उठान है जनचेतना फैलाने की । आवश्यक है की हर इन्सान योग करे । हर घर मे योग दिनचर्या मे आना चाहिए ।
महिलाओ के भावनाओ को मध्यनजर रखते हुवे पतांजली योगपिठ धनुषा की योग प्रशिक्षिका विभा कर्ण ने सहभागी स्थानिय एवं ग्रामिण महिलाओ को योगा अभ्यास कराया था । साथ ही बिमारी लगने न देने के लिए जीवन मे योग की महत्व के बारे मे उपस्थित सहभागीओ को बारिकी से बताते हुवे योग के बारे मे प्रेरित भी किया ।
पाँच साल पहले जब भारतिय सरकार के द्वारा योग को अन्तराष्ट्रियकरण किया गया तब से ही नेपाल भारत महिला मैत्री समाज योग दिवस मनाते आ रही है । महिला मैत्री समाज नेपाल के युवा वर्ग एवं ग्रामिण भेग मे योग की आवश्यकता और महत्व को फैलाने के दृढ संकल्प है, अध्यक्ष चन्दा चौधरी ने बताया था ।

यह भी पढें   बच्चे के जन्म से जुड़ी घटना की जांच के लिए एक टीम राजबिराज रवाना

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com