Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुठी विधेयक विरुद्ध आसाढ १० काे उपत्यका बन्द का आह्वान

 

काठमान्डाै १६ जून

हिन्दु धर्मसँग सम्बन्धित संघ, संस्थाओं ने सरकार द्वारा लाए गए गुठी विधेयक के विरोध में आगामी आसाढ १० गते काठमाडौं उपत्यका बन्द का आह्वान किया है ।

विश्व हिन्दु युवा संघ अन्तराष्ट्रिय समिति द्वारा आयाेजित रविबार काठमाडौं में पत्रकार सम्मेलन कर इस विधेयक के विरोध में आगामी आसाढ १० गते काठमाडौं उपत्यका बन्द आह्वान की जानकारी दी है। समिति इस विधेयक के विरोध में असार २ गते से ही चरणवद्ध आन्दोलन का कार्यक्रम घोषणा किया है ।असार २ गते  विधेयक फिर्ता लेने की मांग करते हुए देश भर के सभी  जिला प्रशासन कार्यालयमार्फत् सरकार काे ज्ञापन पत्र देना, असार ३ गते विधेयक के विरोध में पशुपतिनाथ मन्दिर परिसर में विरोध सभा आयोजना करना, असार ४ गते देश के सभी मठमन्दिर में १० मिनट घण्टा बजाने लगायत का विरोध का कार्यक्रम तय किया गया है । इसी तरह असार ५ गते काठमाडौं के बसन्तपुर में विरोध सभा आयोजना करना, असार ७ गते गुठीसँग सम्बन्धित निकाय के साथ अन्तरक्रिया करने जैसा विरोध का कार्यक्रम भी हाेने की जानकारी समिति के महासचिव रोशनजंग बस्नेत ने दी है ।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद रक्सौल ने समारोहपूर्वक मनाई प्रथम राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती.....

पत्रकार सम्मेलन में बाेलते हुए  विश्व हिन्दु महासंघ, नेपाल के अध्यक्ष डा. रामचन्द्र अधिकारी ने कहा है कि मुलुक का धर्म और संस्कृति ही नष्ट हाेने वाले विधेयक काे तत्काल वापस लिया जाय नही ताे कडा अान्दाेलन किया जाएगा ।

हिन्दु धर्मसँग सम्बन्धित संघ, संस्थाओं का आराेप था कि सरकार  क्रिश्चियन धर्म का संरक्षण कर रही है । इसपर गहरी आपत्ति जताई गई ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *